शनिवार को लाल परेड मैदान पर गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल यहां तिरंगा फहराएंगी। इसलिए शनिवार सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक पुलिस कंट्रोल रूम की तरफ से रोशनपुरा, जेल पहाड़ी और जहांगीराबाद से आने वाला मार्ग आम ट्रैफिक के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इसके चलते वाहनों को परिवर्तित मार्ग पर चलाया जाएगा।
ऐसे में भोपाल स्टेशन के प्लेटफाॅर्म-1 की ओर आने-जाने वाले वाहनों को मैदा मिल से जिंसी होते हुए चलाया जाएगा। सुभाष नगर अंडर ब्रिज पर निर्माण और अस्सी फिट रोड पर परिहार चौराहा के पास सड़क पर खुदाई के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में भारत टॉकीज ओवर ब्रिज बेहतर विकल्प है। सुबह 8.30 बजे के बाद कोई भी वाहन पुलिस मुख्यालय तिराहे तथा कंट्रोल रूम तिराहे के बीच प्रवेश नहीं कर सकेगा।
सुबह 7 बजे से डायवर्सन
रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले वाहन बाणगंगा, पीएचक्यू तिराहा, लिली टॉकीज होते हुए जा सकेंगे। टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें लिंक रोड-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैदा मिल, ऐशबाग फाटक से होकर भारत टॉकीज होते हुए जा सकेंगी।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से न्यू-मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें भारत टॉकीज से होते हुए ऐशबाग फाटक, पुल बोगदा, धर्मकांटा, मैदा मिल, बोर्ड ऑफिस चौराहे से होते हुए जाएंगी। आम ट्रैफिक के लिए मार्ग लिली टॉकीज, चिकलौद रोड, जिंसी धर्मकांटा होते हुए टीटी नगर की ओर रहेगा।
परेशानी होने पर यहां करें संपर्क
ट्रैफिक में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर ट्रैफिक पुलिस के टेलीफोन नंबर 0755-2677340, 2443850 पर कॉल किया जा सकता है।
गुरुवार को जमकर गिरे ओले, किसान चिंतित
प्रदेश के सिवनी-मालवा में सुबह और बैतूल में दोपहर के समय तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। इसके अलावा शहडोल, सतना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली में भी ओलावृष्टि हुई। इससे फसल खराब होने की संभावना जताई जा रही है और किसान चिंतित हैं।
मौसम विभाग ने रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई है।
इस वजह से बदला मौसम
कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे मध्य प्रदेश पर हो गया है। इस सीजन में स्ट्रांग सिस्टम से कश्मीर घाटी में जमकर बर्फबारी हो रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कहीं घना कोहरा छाने के साथ बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी सतह (जमीन से 15 किमी ऊपर) में तेज हवा चला रही है। इससे उत्तर भारत में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है।
दो साल से सफाई में दूसरे नंबर पर बरकरार भोपाल इस बार पिछड़ता नजर आ रहा है। इस साल कुल 5000 अंकों के सर्वे में सफाई व्यवस्था में सुधार और पब्लिक फीडबैक के 2500 अंक हैं। इन दोनों में ही हालत खराब है। ऐसे में नंबर दो का तमगा बरकरार रखना मुश्किल होगा।
No comments:
Post a Comment