Friday, January 25, 2019

गणतंत्र दिवस पर भोपाल स्टेशन के प्लेटफाॅर्म-1 की ओर जाना है तो अशाेका

शनिवार को लाल परेड मैदान पर गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल यहां तिरंगा फहराएंगी। इसलिए शनिवार सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक पुलिस कंट्रोल रूम की तरफ से रोशनपुरा, जेल पहाड़ी और जहांगीराबाद से आने वाला मार्ग आम ट्रैफिक के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इसके चलते वाहनों को परिवर्तित मार्ग पर चलाया जाएगा।

ऐसे में भोपाल स्टेशन के प्लेटफाॅर्म-1 की ओर आने-जाने वाले वाहनों को मैदा मिल से जिंसी होते हुए चलाया जाएगा। सुभाष नगर अंडर ब्रिज पर निर्माण और अस्सी फिट रोड पर परिहार चौराहा के पास सड़क पर खुदाई के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में भारत टॉकीज ओवर ब्रिज बेहतर विकल्प है। सुबह 8.30 बजे के बाद कोई भी वाहन पुलिस मुख्यालय तिराहे तथा कंट्रोल रूम तिराहे के बीच प्रवेश नहीं कर सकेगा।

सुबह 7 बजे से डायवर्सन

रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले वाहन बाणगंगा, पीएचक्यू तिराहा, लिली टॉकीज होते हुए जा सकेंगे। टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें लिंक रोड-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैदा मिल, ऐशबाग फाटक से होकर भारत टॉकीज होते हुए जा सकेंगी।

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से न्यू-मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें भारत टॉकीज से होते हुए ऐशबाग फाटक, पुल बोगदा, धर्मकांटा, मैदा मिल, बोर्ड ऑफिस चौराहे से होते हुए जाएंगी। आम ट्रैफिक के लिए मार्ग लिली टॉकीज, चिकलौद रोड, जिंसी धर्मकांटा होते हुए टीटी नगर की ओर रहेगा। 

परेशानी होने पर यहां करें संपर्क

ट्रैफिक में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर ट्रैफिक पुलिस के टेलीफोन नंबर 0755-2677340, 2443850 पर कॉल किया जा सकता है।

गुरुवार को जमकर गिरे ओले, किसान चिंतित
प्रदेश के सिवनी-मालवा में सुबह और बैतूल में दोपहर के समय तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। इसके अलावा शहडोल, सतना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली में भी ओलावृष्टि हुई। इससे फसल खराब होने की संभावना जताई जा रही है और किसान चिंतित हैं।

मौसम विभाग ने रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई है।

इस वजह से बदला मौसम 
कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे मध्य प्रदेश पर हो गया है। इस सीजन में स्ट्रांग सिस्टम से कश्मीर घाटी में जमकर बर्फबारी हो रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कहीं घना कोहरा छाने के साथ बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी सतह (जमीन से 15 किमी ऊपर) में तेज हवा चला रही है। इससे उत्तर भारत में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है।

दो साल से सफाई में दूसरे नंबर पर बरकरार भोपाल इस बार पिछड़ता नजर आ रहा है। इस साल कुल 5000 अंकों के सर्वे में सफाई व्यवस्था में सुधार और पब्लिक फीडबैक के 2500 अंक हैं। इन दोनों में ही हालत खराब है। ऐसे में नंबर दो का तमगा बरकरार रखना मुश्किल होगा।

Thursday, January 17, 2019

加拿大人死刑案:加拿大法官曾警告谢伦伯格“不要再犯”

加拿大男子罗伯特·劳埃德·谢伦伯格(Robert Lloyd Schellenberg)在中国因贩毒罪被判死刑,引发中加两国新一轮外交争议。加拿大的法庭文件显示,谢伦伯格过去十多年,在当地曾多次因为毒品有关罪行被判入狱。

BBC取得的法庭纪录显示,谢伦伯格2003至2012年共11次在加拿大被裁定贩毒和各种交通违规罪成。其中在2012年被判四项犯毒罪成,被判入狱两年。

主审这宗案件的法官布朗(Neill Brown)当时训勉谢伦伯格说,谢伦伯格住在加拿大,是“世界上其中一个最好的地方”,他不应这样对待自己的国家。布朗又说,希望那是他“最后一次到法庭应讯”。

谢伦伯格今年36岁,外界目前尚未清楚他早期的生活,但他2003年起就有多次犯罪纪录。

加拿大广播公司(CBC)报道,当地警方2012年的调查发现,谢伦伯格利用自己的住所作为毒品分销中心,并搜出价值6080加拿大元(约合4580美元)的可卡因和海洛英,又发现3205加拿大元现金,相信涉及毒品买卖。

主审法官布朗接受加拿大广播公司访问时透露,谢伦伯格当时因工受伤,因而滥用止痛药,而谢伦伯格上庭受审时也戴上石膏套。又说,他判刑时指谢伦伯格十分幸运,因为他住在加拿大,又仍然获得部份家人支持,要他“不要低估自己所犯罪行的严重性”。

布朗颁布裁决时说,他看不到谢伦伯格在小时候遭受任何虐待,又说谢伦伯格的人生的确出现点毛病,但那是他“必须解决的问题”。

谢伦伯格当时透过律师在庭上表示,他对自己的行为“感到羞耻”,又担心自己的父亲会否因为自己的罪行遇到尴尬情形。

谢伦伯格在2013年获释至2014年被中国当局拘捕期间,外界对他的行踪所知甚少。他的姑姑纳尔逊·琼斯(Lauri Nelson-Jones)早前向美国《纽约时报》形容,谢伦伯格是一个“爱冒险的旅行者”,经常用工作赚来的钱到亚洲旅行。

琼斯说,谢伦伯格出发到中国前曾给自己的父亲打电话,告诉对方自己的旅行计划,父亲只回应说:“嗯,好的。”

大连中院在重审宣判后发表声明称,2014年底,谢伦伯格与其他人合谋,试图从中国走私222公斤冰毒到澳大利亚。谢伦伯格在被捕前曾准备逃往泰国,但在途中被捕。谢伦伯格案一审被判有期徒刑15年。

Wednesday, January 9, 2019

जनवरी में पड़ने वाले व्रत, त्यौहार, एकादशी और अमावस्या की पूरी जानकारी

नया साल यानी 2019 शुरू हो चुका है। हर साल की तरह इस जनवरी भी आपको मीठा त्योहार ‘मकर संक्रांति’ मिलेगा। देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। देश के अन्नदाता यानी किसान के लिहाज से यह त्योहार प्रतीकात्मक रूप से अहम है। इसी दौरान दक्षिण भारत का खास त्योहार पोंगल भी मनाया जाएगा। इसी वक्त से सूर्य की दिशा उत्तरायण हो जाती है और सर्दी का प्रभाव कम होने लगता है। इसी माह साल की 4 सबसे बड़ी चतुर्थियों में से एक संकष्टी चतुर्थी भी आएगी। उत्तर भारत में इसे ‘तिल चतुर्थी’ भी कहा जाता है। 15 जनवरी से ही प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) में अर्द्ध कुंभ भी आरंभ हो जाएगा। यह मार्च तक जारी रहेगा। इसके लिए एक खास बात हम आपको और बता दें क्योंकि ये आपके लिए लाभदायक है। अगर आप पहली बार कुंभ मेला में जा रहे हैं तो Jiophone ने इस कुंभ के लिए एक खास फोन कुंभ जियोफोन (Kumbh Jio Phone) लॉन्च किया है। वैसे, आपको एक जानकारी और देना चाहेंगे। इस साल का पहला दिन ही बहुत शुभ था। इस महीने दो ग्रहण भी हैं। सूर्य ग्रहण बीत चुका है और चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को है। दरअसल, 1 जनवरी 2019 को सफला एकादशी थी। चलिए, आगे जानते हैं कि जनवरी में और कौन से त्योहार हैं? जिनका आपको इंतजार है।

मकर संक्रांति से ही होता है ऋतु परिवर्तन
मकर संक्रांति का एक और महत्व है जो हमारी दिनचर्या को प्रभावित करता है। मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होता है। इससे भारत सहित सूर्य के उत्तरी गोलार्ध क्षेत्र में सूर्य की किरणें सीधी पड़ने से ऋतु परिवर्तन होता है। ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होने के साथ ही दिन बड़े व रातें छोटी होने लगती हैं। यानी सर्द मौसम धीरे-धीरे विदा होने लगता है। पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमते हुए 72 से 90 साल के बीच में एक डिग्री पीछे हो जाती है। इस कारण से सूर्य का मकर राशि में प्रवेश का समय व दिन बदलते रहते हैं। 2014 से 2016 तक मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई गई, जबकि 2017 व 2018 में यह 15 जनवरी को ही मनी थी। वैसे आपको बता दें कि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में यह पर्व पोंगल के रुप में मनाया जाता है।

कंपनी के रेवेन्यू और ऑपरेटिंग इनकम टार्गेट के आधार पर बोनस की रकम तय की जाती है। बीते वित्त वर्ष में एपल के रेवेन्यू में 16% का इजाफा हुआ था। एपल का फाइनेंशियल ईयर 29 सितंबर को खत्म होता है और 30 सितंबर से नया वित्त वर्ष शुरू होता है।

शेयरों से कुक की सबसे ज्यादा कमाई
कुक की कमाई का बड़ा हिस्सा एपल के शेयरों से आता है। उन्हें सालाना इन्क्रीमेंट के तौर पर शेयर मिलते हैं। इनकी संख्या एसएंडपी-500 की कंपनियों के मुकाबले एपल के शेयर की परफॉर्मेंस के आधार पर तय होती है।

बीते वित्त वर्ष में एपल ने 49% रिटर्न दिया
पिछले साल अगस्त में कुक को 5.60 लाख शेयर मिले थे। क्योंकि, एपल के शेयर का प्रदर्शन एसएंडपी-500 की दो तिहाई कंपनियों से बेहतर रहा था। बीते वित्त वर्ष में एपल के शेयर ने निवेशकों को 49% रिटर्न दिया।

एपल के 4 अन्य अधिकारियों को 28 करोड़ रुपए (40 लाख डॉलर) का बोनस मिला। इनमें से प्रत्येक को सैलरी और शेयरों समेत कुल 185.5 करोड़ रुपए (2.65 करोड़ डॉलर) की रकम मिली।

एपल ने दिसंबर तिमाही के लिए रेवेन्यू अनुमान घटाया
एपल ने पिछले बुधवार को ऐलान किया कि वह अक्टूबर-दिसंबर 2018 तिमाही के लिए रेवेन्यू अनुमान 5.5% घटा रही है। करीब 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ। आईफोन की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने की वजह से कंपनी ने रेवेन्यू गाइडेंस में कमी की। एपल 29 जनवरी को तिमाही नतीजे जारी करेगी।

Tuesday, January 1, 2019

किम जोंग उन की ट्रम्प को धमकी- अगर प्रतिबंध नहीं हटाए तो हम रास्ता बदल लेंगे

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने नए साल के भाषण में धमकी दी कि अमेरिका ने प्रतिबंधों को हटाने के बारे में नहीं सोचा तो हम शांति का रास्ता बदल लेंगे। क्योंकि देश की सुरक्षा और हितों के लिए यह जरूरी है। पिछले साल 12 जून को किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति की सिंगापुर में पहली बार बातचीत हुई थी। इसमें सहमति बनी थी कि उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम रोक देगा। दोनों नेताओं की चर्चा के बाद से उत्तर कोरिया ने कोई मिसाइल परीक्षण नहीं किया लेकिन अमेरिका ने प्रतिबंधों में कोई राहत नहीं दी।

'अमेरिका को अपना वादा पूरा करना चाहिए'
उत्तर कोरिया ने देश के टेलीविजन पर कहा- अगर अमेरिका दुनिया के सामने आकर अपना वादा (प्रतिबंध हटाने का) पूरा नहीं करता और वह हम पर दबाव ही बनाए रखता है तो ऐसे में हमें दूसरा रास्ता ही अख्तियार करना पड़ेगा। देशहित और संप्रभुता के लिए यही जरूरी है।

किम के मुताबिक- मैं प्रेसिडेंट ट्रम्प के साथ दोबारा बातचीत के लिए तैयार हूं ताकि बेहतर भविष्य के लिए सही रणनीति बनाई जा सके। मुझे लगता है कि पूरी दुनिया इसका स्वागत करेगी। 

उत्तर कोरिया के तानाशाह ने यह भी कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया को संयुक्त युद्धाभ्यास नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे तनाव बढ़ता है। दक्षिण कोरिया में अमेरिका के 28500 सैनिक हैं। इनकी तैनाती उत्तर कोरिया से सुरक्षा के लिहाज से ही की गई है। 

किम ने सिंगापुर वार्ता का हवाला देते हुए कहा कि ट्रम्प ने बातचीत को कामयाब बताया था और दोनों नेताओं ने सकारात्मक विचार साझा किए थे। दरअसल, सिंगापुर में दोनों नेताओं ने सिंगापुर में एक अस्पष्ट से समझौते पर दस्तखत किए थे।

इसके बाद से उत्तर कोरिया और अमेरिका में परमाणु कार्यक्रम खत्म करने को लेकर कोई खास रणनीति नहीं बनाई गई। ट्रम्प ने पिछले साल अपने विदेश मंत्री का प्योंगयांग दौरा यह कहकर रद्द कर दिया था कि जब मामले में कोई खास तरक्की नहीं हुई तो वहां जाने से फायदा नहीं।

अब तक उत्तर कोरिया हाइड्रोजन बम समेत 6 परमाणु परीक्षण और कई मिसाइलों के टेस्ट कर चुका है। इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। 

अमिताभ, जया प्रदा और अमरीश पुरी के साथ फिल्म बनाना चाहते थे

एक इंटरव्यू के दौरान कादर खान ने बताया था, ‘"मैं अमिताभ बच्चन, जया प्रदा और अमरीश पुरी को लेकर फिल्म 'जाहिल' बनाना चाहता था। उसका डायरेक्शन भी मैं खुद ही करना चाहता था, लेकिन खुदा को शायद कुछ और ही मंजूर था। इसी बीच 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ को चोट लग गई। वे महीनों अस्पताल में भर्ती रहे। अमिताभ के अस्पताल से वापस आने के बाद मैं दूसरी फिल्मों में व्यस्त हो गया। अमिताभ भी राजनीति में चले गए। उसके बाद मेरी और अमिताभ की यह फिल्म हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में चली गई।’’

1983 में आई फिल्म ‘कुली’ कादर खान के करियर की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। मनमोहन देसाई के बैनर तले बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
शक्ति कपूर के साथ कादर खान की जोड़ी काफी पसंद की गई। दोनों ने करीब 100 फिल्मों में साथ काम किया।
1982 और 1993 में आई फिल्मों ‘मेरी आवाज सुनो‘ और ‘अंगार’ में बेस्ट डायलॉग के लिए कादर खान को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें साल 2013 में साहित्य शिरोमणि पुरस्कार भी मिला था।