भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या (62) के खिलाफ अगले 3 से 6 महीने में लंदन हाईकोर्ट में दिवालिया कार्रवाई शुरू होगी। वहां की लॉ फर्म टीएलटी एलएपी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस फर्म ने भारतीय बैंकों की तरफ से माल्या के खिलाफ केस लड़ा था। एसबीआई के नेतृत्व में भारतीय बैंकों ने कर्ज वसूली के लिए माल्या के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की अपील की थी।
कोर्ट ने दिया था माल्या की संपत्तियां फ्रीज करने का अधिकार
टीएलटी के पार्टनर पॉल गैर ने बताया कि इस साल 11 सितंबर को नॉर्थेंप्टन कंट्री कोर्ट में माल्या के खिलाफ दिवालिया याचिका दायर की गई थी। इसे हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है।
इस साल मई में यूके हाईकोर्ट ने भारतीय अदालत के उस आदेश को बरकरार रखा था जिसमें 13 बैंकों के कंसोर्शियम को दुनियाभर में माल्या की संपत्तियां फ्रीज कर लोन की रकम वसूलने का अधिकार दिया गया था।
लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने 10 दिसंबर को माल्या के भारत प्रत्यर्पण के आदेश दिए थे। इस पर यूके सरकार आखिरी फैसला लेगी। हालांकि, माल्या को 14 दिन में हाईकोर्ट में अपील का अधिकार होगा। वह अपील करने की बात कह भी चुका है।
विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। एसबीआई के नेतृत्व वाले 13 बैंकों के कंसोर्शियम ने माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस को लोन दिया था। माल्या मार्च 2016 में लंदन भाग गया था।
मई 2019 में माल्या के लंदन के पॉश बंगले से जुड़े मामले में भी वहां के हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। माल्या ने साल 2012 में वह बंगला गिरवी रखकर स्विस बैंक यूबीएस से 195 करोड़ रुपए का लोन लिया था। लेकिन, कर्ज नहीं लौटाया। बैंक माल्या के खिलाफ कोर्ट पहुंच गया और बंगले का कब्जा लेकर वसूली की मांग की। इस मामले में कोर्ट ने माल्या की दलीलें खारिज कर दीं। आखिरी फैसला मई में आने की उम्मीद है।
मसाबा गुप्ता और मधु मंतेना
फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता पति मधु मंतेना से अलग हो गई हैं। मसाबा ने पति से अलग होने की बात सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर बताई थी। उन्होंने लिखा था- 'बेहद दुख के साथ मैंने और मधु ने ट्रायल बेस पर अलग होने का फैसला लिया है। हम दोनों ने प्रोफेशनल्स और पेरेंट्स के साथ डिस्कशन करने के बाद यह फैसला लिया है'। दोनों की शादी को तीन साल हुए।
No comments:
Post a Comment